Barabanki: व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापा, बाल श्रम करते मिले किशोर

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

हैदरगढ़/बाराबंकी, अमृत विचार: बाल श्रम विरोधी अभियान के तहत शुक्रवार को कई जगाहों पर छापेमारी की गई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी यशवर्धन सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एंटी ह्यूमन रेस्क्यू ट्राफिसिंग टीम का गठन किया गया। जहां टीम ने कस्बा हैदरगढ़ व कोठी में आधा दर्जन से अधिक व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर अचानक छापा मारकर कार्रवाई की गई। इस दौरान बाल श्रम करते पाए गए लगभग एक दर्जन किशोर को कार्य से छुट्टी कराते हुए नियोजन के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की गई।

नोटिस देकर मांगा जवाब 

टीम द्वारा कस्बा हैदरगढ़ के पांच व्यापारिक प्रतिष्ठानों और कस्बा कोठी के दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर अभियान के तहत छापामारा गया। इस दौरान 14 से 18 वर्ष के 10 से 11 बच्चे, जो गैर खतरनाक के साथ-साथ खतरनाक प्रक्रिया के तहत भट्टी पर काम कर रहे थे। ऐसे बच्चों को काम से तत्काल हटवाया गया। श्रम परिवर्तन अधिकारी यशवर्धन सिंह ने बताया कि एक ओर जहां किशोरों को कार्य से हटाया गया। वहीं उनके नियोजकों के विरुद्ध कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। सभी को नोटिस देकर एक सप्ताह के अंदर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिए गये हैं। ऐसे में यह लोग यदि अपना पक्ष नहीं प्रस्तुत कर पाए तो इनके खिलाफ सीजेएम की कोर्ट पर मुकदमा चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान टीम द्वारा कस्बा हैदरगढ़ एवं कस्बा कोठी सहित कुल साथ स्थानों पर छापा मारकर कार्रवाई की गई। टीम की कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं कोठी के प्रतिष्ठान में कुछ लोगों ने टीम के साथ विवाद किया। ऐसे में संबंधित थाने पर उनकी शिकायत की गई और सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर उनके खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई भी की गई। कार्रवाई के दौरान श्रम परिवर्तन अधिकारी यशवर्धन सिंह, यादवेंद्र और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर मौजूद रहे।

संबंधित समाचार