Bareilly News: बारिश के बाद खिली तेज धूप तो फिर चढ़ा पारा, अब इस दिन से बारिश की संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में शुक्रवार सुबह बारिश के बाद तेज धूप खिलने से एक बार फिर से तापमान में दर्ज की गई। दिन के साथ रात का भी तापमान बढ़ा है। पिछले 24 घंटे में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार से बारिश का अनुमान जताया है। इसके बाद फिर से अधिकतम तापमान लुढ़ककर 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक 39.3 और न्यूनतम 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को धूप रहने से कुछ हद तक लोगों को गर्मी का अहसास हो सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं रविवार से मंगलवार तक हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।

ये भी पढे़ं- बरेली: यात्रियों के लिए Good News, अब 26 दिसंबर तक चलेगी काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन

 

संबंधित समाचार