लखीमपुर खीरी: शराबी मालिक ने अपने ड्राइवर के बेटे को मारी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी। जिले में शराबी मालिक ने अपने ड्राइवर के 14 वर्षीय बेटे को गोली मार दी। गोली लगने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल किशोर की हालत स्थिर है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार …

लखीमपुर खीरी। जिले में शराबी मालिक ने अपने ड्राइवर के 14 वर्षीय बेटे को गोली मार दी। गोली लगने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल किशोर की हालत स्थिर है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

निघासन थाना क्षेत्र के रतनगंज गांव के रहने वाले रामकुमार ट्रैक्टर के ड्राइवर हैं। रामकुमार राजपुर गांव के रहने वाले अरुण यादव का ट्रैक्टर चलाते हैं। अरुण नशे की हालत में गुरुवार रात रामकुमार को छोड़ने उसके घर आया था। इस बात का रामकुमार के बेटे करन (14) ने विरोध किया कहा कि तुम शराब पीते हो और मेरे पिता को भी शराब पिलाते हो। करन ने कहा कि मेरे पिता को दोबारा शराब पिलाई तो ठीक नहीं होगा। इतनी सी बात पर अरुण तिलमिला गया और करन पर तमंचे से फायर झोंक कर भाग निकला।

गोली निकलने से खतरा टला
करन को गंभीर अवस्था में सीएचसी ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि गोली निकलने से खतरा टल गया है। अब बच्चे की हालत ठीक है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

निघासन कोतवाल ने बताया कि पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी अरुण की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। आरोपी अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर भाग गया। आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसको पकड़ लिया जाएगा।

संबंधित समाचार