Kanpur: गांजा बेचने का वीडियो बनाने का शक...तस्कर ने साथियों संग महिला को बेरहमी से पीटा, पुलिस ने भी नहीं सुनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में गांजा तस्कर ने साथियों के साथ महिला को पीटा

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र में वीडियो बनाने के संदेह पर मादक पदार्थ तस्कर ने साथियों के साथ मिलकर महिला को मारापीटा। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों ने दोबारा महिला के घर पर घुसकर पूरे परिवार को पीट दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त से की है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

कालीबाड़ी निवासी सपना के अनुसार इलाके का रहने वाला एक युवक क्षेत्र में गांजा बिकवाता है। गुरुवार देर शाम को वह अपने रिश्तेदार के साथ बाजार गई थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने गांजा बेचने का वीडियो बनाने के संदेह पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। मामले की शिकायत थाने में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वहीं आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने से रंजिश मानकर रात में उनके घर पर घुसकर पूरे परिवार को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस से शिकायत की मगर फिर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर से मिलकर मामले की शिकायत की। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: कचहरी आओ- जूतों से मारते हैं तुम्हें...आरोपी ने दरोगा को दी धमकी, कार्रवाई से नाराज था

संबंधित समाचार