Kanpur Dehat Weather: तेज हवाओं संग बारिश...गर्मी से लोगों केा मिली राहत, मौसम वैज्ञानिक ने जताई ये आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में तेज हवाओं संग बारिश ने गर्मी से दी राहत

कानपुर देहात, अमृत विचार। जिले में शनिवार को सुबह से बदली छाने के साथ तेज हवा चलती रहीं। जबकि कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया और लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। पिछले दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान घटकर 39 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

पिछले कई दिनों से छिटपुट बारिश होने के साथ निकल रही चटक धूप ने गर्मी व उमस को बढ़ा दिया था। शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार सुबह से तेज हवा चलने से बदली छाई रहने से मौसम ने करवट ले ली। जिससे रनियां, अकबरपुर, माती, रूरा, बनीपारा सहित अन्य स्थानों पर हुई छिटपुट बारिश हुई।

जिससे करीब एक डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट हुई। पांच दिन पूर्व जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वहीं बारिश के बाद शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों तक तेज हवाओं के साथ स्थानीय स्तर पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावनाएं बन रही है।

नालों की सफाई न होने से बारिश में होगी दिक्कत

मानसूनी बारिश नजदीक होने के बावजूद अभी तक अकबरपुर नगर पंचायत के नालों की साफ-सफाई नहीं हो सकी है। ऐसे में जोरदार बारिश होने पर जलभराव होने की आशंका है। पूर्व में बारिश के दौरान अकबरपुर अंडरपास, जिला अस्पताल परिसर, पराग डेयरी समेत कई जगहों पर भीषण जलभराव हो जाता था। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ती थी। इसके बावजूद नगर पंचायत के जिम्मेदारों ने प्री-मानसूनी बारिश की दस्तक होने के बावजूद नालों की सफाई कराने की कवायद शुरू नहीं होगी। 

ये भी पढ़ें- Kanpur Weather Today: बदली से लुढ़का पारा, जिले में बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने जताई यह आशंका...

संबंधित समाचार