बरेली: प्राइवेट बस ने मारी ई-रिक्शा को टक्कर, महिला समेत दो की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ई-रिक्शा को गलत साइड में आकर बस ने टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा में सवार दो लोगों की मौत हो गई। चार लोगों के मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब इसका पता मृतकों के परिवार वालों को चला तो कोहराम मच गया।

थाना सिरौली क्षेत्र के भूपनगर निवासी खुर्शीदा बेगम 45 वर्षीय पत्नी भूरेखां और गांव के ही अब्दुल समीर पुत्र मजीद बक्ख(40) शनिवार को आंवला बाजार में खरीदारी करने गए थे। दोहपर को लौट कर आते समय आंवला में पेट्रोल पंप के पास दूसरी साइड से आ रही प्राइवेट बस ने जिस ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। 

जिससे मौके पर ही खुर्शीदा बेगम और अब्दुल समीर की मौत हो गई। जबकि अमन, सन्ना भूरेखां समेत चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब इसका पता मृतकों के परिजनों को चला तो कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: 6 पुलिसकर्मी निलंबित, प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुए बवाल के बाद SSP की बड़ी कार्रवाई

संबंधित समाचार