मेगा रिटेल एक्स्पो 2024: महाप्रबंधक राजेश कुमार बोले- देश के आर्थिक विकास में बैंक की भूमिका अहम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की तरफ से मेगा रिटेल एक्स्पो 2024 का आयोजन किया गया। विभूति खंड स्थित यूनियन बैंक परिसर मे  आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया लखनऊ जोन के महाप्रबन्धक राजेश कुमार ने किया। इस दौरान लखनऊ क्षेत्र के उप महाप्रबंधक मार्कन्डेय यादव ने कार्यक्रम की अगुवाई की । 

एक्स्पो मे कई प्रतिष्ठित  बिल्डर, कार डीलर और शैक्षणिक संस्थानो की सक्रिय भागीदारी रही, इन सब ने अपनी उत्पादो  को प्रदर्शित करने के लिए स्टॉल लगाए I इस अवसर पर महाप्रबन्धक राजेश कुमार ने कहा कि देश के आर्थिक विकास मे बैंक की भूमिका काफी अहम है। इस दौरान उन्होंने बैंक कर्मचारियो को प्रोत्साहित भी किया। उप महाप्रबंधक मार्कन्डेय यादव ने बैंक की तरफ से चल रहे विभिन्न उत्पादों और योजनाओ का परिचय दिया और इतिहास, देश दुनिया  के कई उदाहरण देकर ये उत्साह भरा कि कोई भी लक्ष्य की प्राप्ति असंभव नहीं है, इस एक्स्पो में न केवल ऋण स्वीकृति और वितरण किया गया। इस अवसर पर महिला उध्यमियों को सशक्त बनाए जाने वाली योजनाओं पर विशेष चर्चा हुई।  

एक्स्पो ने अपने  व्यवसायिक पहलुओ के  साथ साथ उपस्थित लोगो के  हितो को भी पूरा किया I सोलर पावर के  स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे । बैंक की तरफ से दी गयी जानकारी के तहत कुल 11 करोड़ का स्वीकृति पत्र ग्राहकों को दिया गया। वहीं रुपए 100 करोड़ के नए रीटेल ऋण प्रस्ताव प्राप्त हुए ।

ये भी पढ़ें -Lucknow University: एआई काल में भाषा शिक्षण पर चर्चा, अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य वक्ता रहे प्रो. (डॉ.) आरपी सिंह

संबंधित समाचार