कासगंज: ललकारने पर चोरों ने गृहस्वामी पर जान से मारने की नियत से झोंका फायर 

Amrit Vichar Network
Published By Afzal Khan
On

नगदी सहित लाखों के जेवरात और नगदी लेकर हो गए चंपत 

गंजडुंडवारा, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव बनैल में एक घर से लाखों की नगदी सहित जेवरात लेकर जा रहे चोरों को ललकारने पर चोरों ने गृहस्वामी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। गृहस्वामी बाल बाल बच गए। घटना के संबंध में अज्ञात चोरों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। 

शुक्रवार रात गांव बनैल निवासी अमित मिश्रा पुत्र मूलचन्द्र मिश्रा परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। रात दो बजे कुछ आहट सुनाई देने पर उठने पर उन्होंने देखा कि कोई अज्ञात चोर कमरे से हाथ में पोटली लिए बाहर सीढी से ऊपर छत की ओर भाग रहा है। वह उसका पीछा करने जैसे ही भागे तो वह पड़ोसी के मकान की छत पर भागा और पड़ोसी की छत पर पहुंचते ही उसने उनके ऊपर फायर झोंक दिया। जो कि निशाना चूकने के कारण पड़ोसी की छत में जा लगा। घटना में  वह बाल-बाल बच गए।

गृहस्वामी अमित ने बताया घटना में अज्ञात चोर द्वारा फायर झोकने के साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं। उन्होने अज्ञात चोर का पीछा नहीं छोड़ा और वह पड़ोसी की छत से नीचे गली में कूद गया। गली में देखना पर कुछ और लोग भी उसके साथ भागते नजर आए। अज्ञात चोर द्वारा कमरे मे रखी अलमारी का लॉकर तोड़ उसमें रखे एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने के झाले, तीन सोने की जंजीर, दो जेंटस अंगूठी, तीन लेडीज अंगूठी, दो बच्चों के सोने के ताबीज व दो लाख नगद कैश चोरी कर ले गए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है। गृहस्वामी से जानकारी ली है। 

चोरी के मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। चोरी की घटना के खुलासे को जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। तहरीर के आधार एफआईआर दर्ज कर ली है- विनोद कुमार,कोतवाली प्रभारी

ये भी पढ़ें। कासगंज: गंगा स्नान करते समय युवक की पानी में डूबकर मौत, डेढ़ घंटे के बाद गंगा से ढूंढा जा सका शव 

संबंधित समाचार