अखिलेश यादव ने पौधरोपण अभियान को बताया बड़ा घोटाला, कही ये बड़ी बात 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। सपा के अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के सभी दावे झूठे और कागजी हैं। पौधरोपण अभियान एक बड़ा घोटाला बन गया है। भाजपा सरकार अब तक जितने पौधे लगाने का दावा करती आई है अगर उनका जोड़ हो तो प्रदेश में कोई जगह अब अगले पौधरोपण के लिए नहीं बची है। भाजपा का पौधरोपण महज एक कागजी कार्रवाई बन कर रह गया है।

उन्होंने शनिवार को बयान जारी करते हुए कहा, मुख्यमंत्री, 2023 में 36 करोड़ 15 लाख से अधिक पौधारोपण का दावा करते है। इसके पहले 2022 में 35 करोड़ से ज्यादा, 2021 में 30 करोड़ से ज्यादा, 2020 में 25 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाने का दावा किया गया है। इससे पहले भी हर साल पौधारोपण के बड़े-बड़े दावे किये गये है लेकिन ये पौधे कहां लगाये गये हैं इसका कोई विस्तृत ब्यौरा नहीं दिया जाता है।

सपा प्रमुख ने कहा भाजपा सरकार ने फाईलों की जगह अगर पौधारोपण जमीन पर किया होता तो भीषण गर्मी से जनता का इतना बुरा हाल न होता। गर्मी में सैकड़ों लोगों की जानें जा रही है। अस्पताल बीमारों से भरे पड़े हैं। उन्होंने कहा,भाजपा सरकार में पौधरोपण सिर्फ कागजों पर हुआ है। पौधारोपण के झूठे दावे कर रही है। पौधों के लिए गड्ढे खोदने-लगाने में भी घपले करके पर्यावरण को बिगाड़ने का ही भाजपा ने काम किया है। भाजपा सरकार आपदा में अवसर खोजती है। जांच की जाए तो पता चलेगा कि भाजपा सरकार को जहां से पेड़ की सप्लाई हुई है वहां भी क्या उसने चुनावी चंदा वसूला है? अब तो जहां चंदा, वहीं धंधा भाजपा का नारा बन गया है।

ये भी पढ़ें -NEET पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस का एक्शन, झारखंड के देवघर से 6 लोगों को हिरासत में लिया

संबंधित समाचार