डिवाइडर पर लगे बॉक्स में उतरा करंट, चपेट में आए युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ बहराइच मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बने डिवाइडर के बॉक्स में करंट उतरने से युवक चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के नौगोइया गांव निवासी बाबा दीन (38) पुत्र श्री राम शनिवार शाम को कैसरगंज बाजार आया था। रात 8:00 बजे के आसपास हुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बने डिवाइडर के पास से पैदल घर आ रहा था। इसी दौरान बॉक्स में उतरी करंट के चलते डिवाइडर के पाइप लाइन में भी करंट आ गया। जिसकी चपेट में आने से बाबादीन की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। मृतक की पहचान लोगों ने की। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि डिवाइडर में करंट उतरने से हादसा हुआ है।

ये भी पढ़ें -बिजनौर: शौचालय के गड्ढे में गिरकर चार वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम

संबंधित समाचार