Unnao News: नवीन मंडी के दोनों गेट पर अतिक्रमण...स्थानीय दुकान परेशान, सभापति व सिटी मजिस्ट्रेट से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहर स्थित नवीन मंडी के दोनों गेट पर अतिक्रमण, हुई शिकायत

उन्नाव, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन मंडी के मुख्य गेट के बाहर एक दुकानदार ने स्थानीय सुपर मार्केट के सामने अतिक्रमण कर अवैध रूप से कारोबार करने का आरोप लगा सभापति व सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायत पत्र दिया है। इसमें मंडी को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। 

शहर स्थित नवीन मंडी गेट पर नृपेंद्र पुत्र श्रीकृष्ण ने मंडी के मुख्य गेट के सामने एक युवक पर अतिक्रमण कर अवैध कारोबार करने का आरोप लगा सभापति व सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायतीपत्र देकर बताया कि मंडी के मुख्य गेट पर अमर नाम के युवक ने गेट के मुख्य द्वार पर अतिक्रमण कर रखा है। साथ ही वह अवैध रूप से गांजा बेचने का भी काम करता हैं। उसके द्वारा कचरे में लगाई गई आग से कुछ दिन पहले एक कार जल गई थी। 

दुकानदार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर उससे कई बार कहा गया। लेकिन उसने कोई सुनवाई नहीं की। आरोप यह भी है कि वह मंडी परिसर में लगे नल की टोटियां तोडकर रबड़ से अवैध तरीके से पानी का प्रयोग करता है। साथ ही विद्युत के लाइन में कटिया डालकर चोरी भी करता है। दुकानदार ने गेटों से अवैध कब्जा व अतिक्रमण हटवाने की मांग सभापति व सिटी मजिस्ट्रेट से की है।

ये भी पढ़ें- Unnao News: अमृत स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू...जेसीबी मशीन से नींव खोदने से निकली मिट्टी, यात्री हो रहे परेशान

संबंधित समाचार