सर्विलांस टीम ने 16 लाख 20 हजार मोबाइल किए बरामद, एसपी ने मोबाइल धारकों को किया सुपुर्द

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अमेठी, लखनऊः सर्विलांस सेल टीम के अथक प्रयास से जिले में खोये हुए 108 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन को बरामद कर रविवार को मोबाइल धारकों को अमेठी एसपी द्वारा सुपुर्द किया गया है। जिनकी कीमत लगभग 16 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।

रविवार को सर्विलेंस टीम के प्रयास से 108 खोये हुए विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन को बरामद करने के बाद अमेठी एसपी अनूप सिंह द्वारा मोबाइल मालिकों को उनका फोन सुपुर्द किया गया है अमेठी एसपी ने बताया कि बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 16 लाख 20 हजार है सभी मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द किया गया है।

यह भी पढ़ेः टावर पर चढ़ा रोडवेज कर्मचारी, वीडियो बनाकर बता रहा अपनी समस्या, एकजुट होने की लग रहा गुहार

संबंधित समाचार