लखनऊ: टावर पर चढ़ा रोडवेज कर्मचारी, वीडियो बनाकर बता रहा अपनी समस्या, एकजुट होने की लगा रहा गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार: राजधानी लखनऊ में राजू सैनी नाम का रोडवेज कर्मचारी टावर पर चढ़ गया है। इस दौरान उसने टावर से कई वीडियो भी बनाई हैं। जिसमें उसने कर्मचारियों को अपने साथ हुई ज्यादतियों की जानकारी दी है।

टावर पर चढ़ा कर्मचारी वीडियो में यह कहते हुआ सुनाई दे रहा है कि उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। वह अपने साथी कर्मचारियों से एकजुट होकर चक्का जाम करने की अपील कर रहा है। राजू सैनी अपने बनाए वीडियो में यह भी कहा कि वह पत्नी और बच्चों के साथ अलीगढ़ से लखनऊ आया है। वहीं रोडवेज कर्मी के टावर पर चढ़ जाने विभाग में हलचल तेज हो गई है उसे लगातार उतारने की कोशिश की जा रही है। टावर पर चढ़ा कर्मचारी विभाग के मंत्री और अधिकारियों से मिलने की जिद कर रहा है, वह कह रहा है कि मौके पर मंत्री और अधिकारी को बुलाया जाए।

यह भी पढ़ेः "25 जुलाई से होगा डीआईओएस कार्यालय का घेराव"

संबंधित समाचार