प्रतापगढ़: रंजिशन युवक पर झोंका फायर, मिस होने पर तमंचे के बट से किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। कंधई थाना क्षेत्र के भोसिया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक तरफ से गोली चला दी गई, फायरिंग मिस होने पर युवकों ने तमंचे की बट से हमला कर दूसरे पक्ष के युवक को लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल युवक का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया।

कंधई थाना क्षेत्र के भोसिया गांव निवासी 23 वर्षीय नदीम पुत्र नन्हे का पड़ोस के अंसार पुत्र मोन्नान की पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोप है कि रविवार को दोपहर में अंसार अपने साथी कोहड़ौर थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी दो युवकों के साथ गांव में पहुंचा। नदीम को देखते ही उसके ऊपर फायर कर दिया। लोगों की माने तो दो राउंड गोलियां चलाई गईं। 

आरोप है कि गोली न लगने पर अंसार ने तमंचे की बट से नदीम के सिर पर कई वार कर दिए। जिससे वह घायल हो कर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदीम को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा। एसओ कंधई अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि दोनो लोगों का मुंबई में  विवाद हुआ था। दोनों घर आए हैं, रविवार को फिर विवाद हुआ गोली नहीं चली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-मायावती ने पलटा अपना फैसला, भतीजे आकाश आनन्‍द को फिर बनाया 'उत्तराधिकारी'

संबंधित समाचार