बरेली: बढ़ते तापमान को कम करने के लिए पौधरोपण जरूरी- वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

वनमंत्री ने बैठक कर पर्यावरण संबंधी समस्याओं पर की चर्चा

बरेली, अमृत विचार। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने पर्यावरण संबंधी समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि बढ़ते तापमान को कम करने के लिए पौधरोपण ही उपाय है। वह रविवार को विकास भवन में आयोजित बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने 120 औद्योगिक संस्थाओं के संचालकों एवं प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने औद्योगिक इकाइयों, क्लब आदि के खाली परिसरों में पौधे लगाएं। वहीं गांव के किसानों से वार्ता करके उनके खेतों की मेड़ पर पौधे लगाएं। उद्यमियों से कहा कि पौधरोपण में वन विभाग उनका सहयोग करेगा।

मुख्य वन संरक्षक रुहेलखंड जोन विजय सिंह ने कहा कि बढ़ते जलवायु परिवर्तन को देखते हुए इस साल पौधे लगाओ- पौधे बचाओ जन आंदोलन के तहत वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। जिसके लिए विभाग की नर्सरी में पर्याप्त संख्या में पौधे उपलब्ध हैं।

संयुक्त आयुक्त उद्योग सर्वेश्वर शुक्ला ने कहा कि औद्योगिक इकाइयां पीलीभीत टाइगर रिजर्व के आसपास के दो तीन गांवों को गोद लें, ताकि वहां रहने वालों के जीवन स्तर को सुधार जा सके। दीक्षा भंडारी प्रभागीय वनाधिकारी, अनुराग यादव उपायुक्त उद्योग, रोहित सिंह क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

हर घर तुलसी अभियान में होगा पौधों का वितरण
वन मंत्री डाॅ. अरुण कुमार ने बताया कि जिले में हर घर तुलसी, घर-घर तुलसी अभियान के तहत लोगों को तुलसी के पौधों का वितरण किया जाएगा। बताया कि मिशन छाया के तहत वन विभाग की ओर से छायादार पौधों का रोपण किया जाएगा।

ये भी पढे़ं- बरेली: तंजीम पैगाम ए इंसानियत की 17वीं तालीमी कांफ्रेंस आयोजित, प्रतियोगी और बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को किया सम्मानित

संबंधित समाचार