फाइनल में पहुंची लखनऊ बालिका बास्केटबॉल टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ की लड़कियों ने बरेली में खेली जा रही 22वीं यूथ उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में लखनऊ का मुकाबला गोरखपुर से होगा। लखनऊ की बालिकाओं ने सेमीफाइनल में वाराणसी को रोमांचक मैच में 49-45 अंकों के अंतर से हराया। लखनऊ की तरफ से मिस्बाह आब्दी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। लखनऊ की ओर से सुब्रता सिंह ने 14, मिस्बाह आब्दी ने 12 , रेशमा ने 10 और नव्या सिंह ने 9 प्वाइंट बनाए। लखनऊ जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियाज अहमद के अनुसार लखनऊ बालिका बास्केटबॉल टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आगरा को एकतरफा मुकाबले में 30-14 अंकों के अंतर से हराया था।

यह भी पढ़ेः 50 उदीयमान खिलाड़ियों को किया सम्मानित, साल दर साल खिलाड़ी बना रहे नए आयाम- उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

संबंधित समाचार