Farrukhabad: मानसून की पहली बारिश से गर्मी से झुलसते पौधों को मिली संजीवनी, तापमान में आई गिरावट से लोगों ने ली राहत की सांस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में मानसून की पहली बारिश हुई

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। ग्रीन बेल्ट के नाम से जाने जा रहे क़ायमगंज क्षेत्र में सोमवार सुबह एक घंटे झमाझम बारिश हुई। इस बारिश ने गर्मी से झुलसते पौधों को संजीवनी दी है। इसमें कई दिनों से अनवरत पड़ रही गर्मी से आमजनों को भी राहत मिली है। 

हालांकि, इस दौर में बिजली आपूर्ति में बाधा पहुंचने के अलावा कहीं कुछ विशेष क्षति होने की सूचना नहीं है। इधर, कई दिनों की चटख धूप के बाद सोमवार को सुबह भीषण गर्मी थी तापमान भी लगभग 37 डिग्री के आसपास था ।दोपहर 12 बजे के बाद  पहली प्री-मानसून की बारिश से सभी को राहत मिली है। तेज हवा संग झमाझम लगभग 1 घण्टे जमकर मेघ बरसे। 

मौसम में हुए इस बदलाव के बाद तापमान गिर गया है। वहीं उमस व गर्मी से भी सभी को राहत मिली है। सबसे अधिक राहत सब्जी की फसलों के साथ-साथ अन्य पेड़-पौधों को हुई है। क़ायमगंज क्षेत्र में सर्वाधिक पेड़ पौधे होने की वजह इसे ग्रीन बेल्ट के नाम से जाना जाता है। 

बताते चलें कि अमृतपुर और कायमगंज तहसीलों में उमड़ घुमड़कर मेघा बरस रहे है। लेकिन सदर तहसील में अभी तक बारिश नहीं हुई है। हालांकि आसपास बारिश होने से यहां भी तापमान में गिरावट आई है और आम जनमानस ने राहत की सांस ली है।

ये भी पढ़ें- LIVE Murder: Kanpur के VIP रोड में सींचपाल को कार से कुचलकर मार डाला; दिलदहला देने वाला Video वायरल, Unnao से आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार