Fatehpur Crime: किसान की हत्या कर कौशांबी में रेलवे ट्रैक पर फेंका शव...जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में किसान की हत्या कर कौशाम्बी में रेलवे ट्रैक पर फेंका शव

फतेहपुर, अमृत विचार। खखरेरू थानाक्षेत्र के रहने वाले एक किसान की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर शव फेंकने का मामला सामने आया है। मृतक के पुत्र शनि चौधरी ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 20 जून को पिता फसलों की रखवाली के लिए गए थे। 

खखरेरू थानाक्षेत्र के बिछियावां निवासी शनि ने बताया कि 20 जून की रात करीब साढ़े नौ बजे के करीब गांव की रहने वाली एक महिला ने मोबाइल चार्जिंग के बहाने उसके पिता को आवाज दी थी। जैसे ही पिता ने दरवाजा खोला तो गांव जयचंद राजकुमार अन्य अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा गाली गलौज किया गया। उसका विरोध करने पर दबंगों के द्वारा मारपीट की गई। 

मारपीट की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने किसान को घर पहुंचाया। जिसके बाद किसान सुबह करीब पांच फसल की देखरेख के लिए खेतों की तरफ गया। जहां से रहस्मयी तरीके से गायब हो गया। 

परिजनों को काफी खोजबीन करने के बाद किसान का शव क्षत-विक्षत अवस्था में कौशाम्बी जनपद में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। खखरेरू थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव ने बताया कि घटनास्थल दूसरे जनपद का है। जिसके चलते उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है।

ये भी पढ़ें- LIVE Murder: Kanpur के VIP रोड में सींचपाल को कार से कुचलकर मार डाला; दिलदहला देने वाला Video वायरल, Unnao से आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार