बाराबंकी: मानसून की पहली बारिश ने बढ़ाई उमस, बेहाल हुए लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। जिले में लोग मानसून आने का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। सोमवार की दोपहर करीब आधे घंटे की बरसात से जहां लोगों में इस बात को लेकर आस जगी कि मानसून ने जिले में दस्तक दे दी है। तो वहीं थोड़ी देर की बारिश से बढञी उमस की वजह से लोग बेहाल हो गए। हालांकि दोपहर बाद से ही मौसम खुशनुमा रहा और बदली छाई रही। मानसून की इस आहट से किसानों में उम्मीद की एक किरण जगी है कि बारिश अब शुरू होगी। बहुत से किसानों ने  बरसात के इंतजार में धान की नर्सरी अभी तक नहीं लगाई थी। मानसून की पहली बरसात से सड़कों और घरों पर लोगों ने भीग कर जमकर मजा लिया।  

सोमवार को हुई  बरसात के कुछ मिनटों के बाद ही सड़कें व जमीन पूरी तरह से सूख गई। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से जरूर लोगों को राहत मिली, लेकिन बरसात के बाद की वजह से हो रही उमस से लोग बेहाल हो उठे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार रात्रि से लेकर मंगलवार की सुबह तक तेज हवाओं और गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

34

आकाशीय बिजली से पेट्रोल पंप के टैंक का खुला ढक्कन, बह गया 600 लीटर डीजल
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पेट्रोल पंप के डीजल टैंक का ढक्कन खुल जाने से करीब 600 लीटर डीजल बह गया। दर्जनों लोग डब्बा लेकर तालाब से डीजल भरते दिखाई दिये। कोतवाली बदोसराय के मरकामऊ तिराहे के पास चौकाघाट मार्ग पर मन्नत किसान सेवा केंद्र पर रविवार की आधी रात के बाद बारिश के दौरान बिजली के खंभे पर आकाशीय बिजली गिरने से टंकी के डीजल टैंक का ढक्कन भी टूट गया और करीब 600 लीटर डीजल बह गया। 

इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि आकाशी बिजली गिरने से डीजल बह गया है। वहीं मन्नत किसान सेवा केंद्र के मालिक वसी अहमद ने बताया कि घटना के बाद 112 डायल कर मेरे द्वारा पुलिस एवं फायर विभाग को सूचना दी गई। लेकिन किसी ने मौके पर आना मुनासिब नहीं समझा। ज्वलनशील पदार्थ के फैलने से जरा सी चूक पर बड़ा हादसा हो सकता था।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी: एक्सयूवी और ट्रैक्टर की जबरदस्त भिड़ंत, दो गंभीर घायल

संबंधित समाचार