बहराइचः बैंक मैनेजर ने किया 65.31 लाख का गबन
प्राइवेट बैंक के मैनेजर ने ग्राहकों के नाम पर 65 लाख से अधिक का लोन ले लिया। ग्राहकों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की शिकायत।
बहराइच, अमृत विचार: प्राइवेट बैंक के मैनेजर ने ग्राहकों के नाम पर 65.31 लाख की ठगी कर दी। बंधन बैंक एरिया मैनेजर बलिया रसड़ा सिलहटा निवासी पप्पू कुमार भारती ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि वह बहराइच बंधन बैंक में एरिया मैनेजर के पद पर तैनात है और पांच बैंक ब्रांचों की निगरानी करते है। जब उन्होंने बहराइच बैंक को चेक किया, तो वहां के मैनेजर बरेली, बहेड़ी, चुरैली निवासी राजेश कुमार ने कूटरचित तरीके से खुद बैंक ग्राहक के नाम पर 65 लाख 31 हजार रुपये का गबन किया है। जिसकी वजह से बैंक की छवि धूमिल हो रही है। बैंक ग्राहकों द्वारा शिकायत की गई है कि उनके नाम पर लोन कर रुपया निकाल लिया गया। जब की उन्हें कोई भी लोन नहीं दिया गया है।
बैंक मैनेजर ने ग्राहकों के नाम पर फर्जी तरीके से लोग निकाल लिया।बंधन बैंक एरिया मैनेजर ने कहा कि ग्राहकों द्वारा पर बैंक द्वारा जांच की गई तो वह आरोपी पाया गाया। बैंक मैनेजर ने खुद ही लाखों रुपये का गबन किया है। एसपी के आदेश पर कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी बैंक मैनेजर पर आपराधिक विश्वासघात की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल देहात बीके मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ेः पत्नी से बदसलूकी करने वाले आईपीएस अंकित मित्तल निलंबित
