अमेजॉन कैशियर से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे साढ़े पांच लाख, जांच में जुटी प्रयागराज पुलिस    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। नैनी के डभांव के समीप बाइक सवार बदमाशों एक सोमवार की देर शाम अमेजॉन कंपनी के कैशियर से साढ़े पांच लाख रुपए मारपीट कर लूट लिया। घटना के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। कैशियर ने नैनी कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

औद्योगिक क्षेत्र के रहने वाले अनिल यादव अमेजॉन कम्पनी में कैशियर है। सोमवार की देर शाम वह अपने डभांव स्थित आफिस से बाइक  लेकर लौट रहे थे। उस दौरान अचानक बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें डभांव के समीप रोक लिया। बदमाशों ने उन्हें मारापीटा और कैशियर के पास बैग मे रखे साढ़े पांच लाख रुपये लूट कर भाग निकले। घटना के बाद कैशियर अनिल ने शोर मचाया लेकिन जब तक बदमाश रुपये से भरा बैग लेकर भाग चुके थे। कैशियर ने तत्काल नैनी पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस कैशियर को अपने साथ लेकर काफी देर तक टहलती रही। लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। भुक्तभोगी कैशियर ने नैनी कोतवाली मे लूट की तहरीर दी है। वही पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: महिला और छात्रा से छेड़छाड़, तेजाब फेंकने की धमकी

संबंधित समाचार