अमेठी: डीएम और विधायक ने सहायक अध्यापकों को वितरित किए नियुक्ति पत्र
अमेठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ से उप्र लोक सेवा आयोग से चयनित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। उन्होंने पांच नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इसी क्रम में जनपद अमेठी के जिलाधिकारी अरुण कुमार और विधायक तिलोई मयंकेश्वर …
अमेठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ से उप्र लोक सेवा आयोग से चयनित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया।
उन्होंने पांच नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इसी क्रम में जनपद अमेठी के जिलाधिकारी अरुण कुमार और विधायक तिलोई मयंकेश्वर शरण सिंह ने एनआईसी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा तथा जनपद अमेठी के नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
एनआइसी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को लगातार रोजगार देने का कार्य कर रही है। प्रदेश में पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। आप लोग पूरी लगन व ईमानदारी के साथ बच्चों को पढ़ाएं, उनको अच्छी शिक्षा प्रदान करें। इसी के साथ उन्होंने नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस दौरान जिलाधिकारी अरुण कुमार ने भी नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को संबोधित किया एवं उनको शुभकामनाएं दी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जनपद अमेठी में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के कुल 314 पद सृजित हैं। जिसके सापेक्ष कुल 54 सहायक अध्यापक कार्यरत हैं, शेष 260 पद रिक्त है। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों को आयोग से चयनित सहायक अध्यापकों से भरा जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर, जिला विद्यालय निरीक्षक जे.के. वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
