लखनऊ: मौत के बाद भी बच्ची को वेंटीलेटर पर रखकर रुपये वसूलने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। दुबग्गा थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल में बच्ची की मौत के बाद भी वेंलीलेटर पर रखकर रुपये वसूलने और हंगामा करने पर एम्बुबैग लगाकर रेफर करने का आरोप लगाया गया है। बच्ची की मां ने पुलिस से अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

काकोरी थाना क्षेत्र के लालता खेड़ा गांव निवासी कोमल के मुताबिक, 21 जून काे नौ माह की बेटी नेहा की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे अंधे की चौकी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने इलाज के एवज में 45 हजार रुपये वसूल लिए। इसके बावजूद इलाज में लापरवाही बरती गई। मंगलवार शाम बेटी की मौत हो गई।

नेहा का आरोप है कि डॉक्टर बेटी के इलाज के लिये 38 हजार रुपये और मांग कर रहे थे। मौत होने के बाद भी उसे वेंटीलेटर सपोर्ट पर रख कर वसूली करते रहे। हंगामा करने पर एम्बुबैग लगाकर बच्ची को रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा का कहना है कि बच्ची को दूसरे अस्पताल रेफर करने की जानकारी है, लेकिन किस हालत में रेफर की गई इसकी जानकारी नहीं है। परिजनों की तरफ से अभी शिकायत नहीं की गई है। लिखित में प्रार्थना-पत्र मिलने पर जांच में मिले तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें - नाबालिग से दुष्कर्म कर वायरल किया वीडियो, दो आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार