नाबालिग से दुष्कर्म कर वायरल किया वीडियो, दो आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। रहीमाबाद पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र निवासी, 17 साल की लड़की शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान फारूक (23) और मोनीस (22) ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया था। नाबालिक ने डर से परिजन को कुछ नहीं बताया था। दोनों आरोपी मुंबई और पानीपत चले गए। 10 जून को आरोपियों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गांव के लोगों के बीच फोटो और वीडियो वायरल कर दिया। 

नाबालिक के पिता को जानकारी हुई तो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों को मुंबई व पानीपत से गिरफ्तार किया। मंगलवार को दोनों को लखनऊ लेकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें -लखनऊ में सात लोगों ने महिला के साथ किया गैंगरेप, पुलिस की कई टीम मामले में दे रहीं दबिश

संबंधित समाचार