बहराइच: बिना टैक्स जमा किए सड़कों पर फर्राटा भर रहे ई रिक्शा, विभाग को हो रहा घाटा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले भर में एक हजार से अधिक ई रिक्शा संचालित हैं। लेकिन ई रिक्शा मालिक टैक्स नहीं भर रहे हैं। जिसके चलते इनका दो साल का 30 लाख से अधिक का टैक्स बकाया है। कंप्यूटर में फीडिंग न हो पाने के चलते इनको नोटिस भी नहीं जारी की जा सकती है।

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका चलाने के लिए लोग ई रिक्शा की खरीदारी कर रहे हैं। बेधड़क चालक ई रिक्शा का संचालन सड़कों पर कर रहे हैं। लेकिन सरकार द्वारा बनवाये गए सड़क पर चलने का ही टैक्स सभी नहीं भर रहे हैं। बिना टैक्स के ही ई रिक्शा जिले भर में सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि जिले के 1000 ई रिक्शा संचालक ऐसे हैं, जिनके द्वारा टैक्स नहीं जमा किया गया है। जिसके चलते सरकार के राजस्व के इजाफा नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया की ओटीटी का दो साल का टैक्स बकाया है। एआरटीओ ने बताया कि रिक्शा संचालकों का 30 लाख से अधिक का टैक्स बकाया है। उन्होंने सभी से टैक्स जमा करने की बात कहते हुए कार्यवाई की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर ई रिक्शा का टैक्स नहीं जमा हुआ तो वाहन को घर या सड़क से पकड़ कर सीज कर दिया जाएगा।

नहीं भेजा जा सकता है नोटिस
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि ई रिक्शा संचालकों को नोटिस नहीं भेजा जा सकता इसका मुख्य कारण इसका फीडिंग कंप्यूटर में नहीं उठा रहा है। जिसके चलते नोटिस नहीं भेजा जा सका है। उन्होंने बताया कि नोटिस भेजा भी नहीं जायेगा। लेकिन लोग हर हाल में ई रिक्शा का टैक्स बकाया जमा कर दें।

दो साल का है बकाया
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ई-रिक्शा संचालित है। ई रिक्शा पर 2 साल का टैक्स बकाया है। इनमें किसी का 2400 तो किसी का 5000 रूपये टैक्स बकाया है। सतप्रसाद वसूली के लिए अभियान चलाया जाएगा। -राजीव कुमार एआरटीओ

ये भी पढ़ें -Good News: जल्द होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, भर्ती बोर्ड को कल तक देनी होगी केन्द्रों की सूची

संबंधित समाचार