ओम बिरला एक बार फिर बने लोकसभा स्पीकर, ध्वनि मत से हुआ फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली।  भाजपा सांसद ओम बिरला को बुधवार को ध्वनिमत से लोकसभा अध्यक्ष चुन लिया गया। बिरला दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बने हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिसका रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अनुमोदन किया। इसके बाद सत्तापक्ष के 12 सदस्यों ने बिरला को अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव किया। 

विपक्ष की तरफ से शिवसेना के अरविन्द सावंत समेत तीन सदस्यों ने के सुरेश को अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव पेश किया जिसके तीन अन्य सदस्यों ने अनुमोदन किया। कार्यवाहक अध्यक्ष भर्तृहरि महताब ने बिरला को अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव सदन में मतदान के लिए रखा जिसे ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई। इसके बाद कार्यवाहक अध्यक्ष महताब ने बिरला को लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। 

बिरला के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा के बाद मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उनके पास जाकर बधाई दी। प्रधानमंत्री, गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू बिरला को अध्यक्षीय आसन तक लेकर गए। बिरला ने अध्यक्षीय आसन ग्रहण किया तो मोदी, गांधी और रिजिजू ने उन्हें बधाई और शुभकामना दी

घोटाला: अरविंद केजरीवाल की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी के बाद CBI ने भी किया गिरफ्तार

 

 

संबंधित समाचार