उप्र: ड्राइविंग लाइसेंस टाइम स्लॉट के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है। अब नये नियम के तहत ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों को बायोमेट्रिक के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। आवेदकों को अब तीन महीने के बाद की तारीख नहीं मिलेगी। आवेदको की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग राजधानी में ड्राइविंग लाइसेंस …

लखनऊ, अमृत विचार। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है। अब नये नियम के तहत ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों को बायोमेट्रिक के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। आवेदकों को अब तीन महीने के बाद की तारीख नहीं मिलेगी। आवेदको की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग राजधानी में ड्राइविंग लाइसेंस का कोटा बढ़ा दिया है।

ऐसे में अब लर्निंग, स्थाई के साथ ही डीएल के नवीनीकरण का आवेदन करने वालों को आरटीओ कार्यालय में एग्जाम के लिए जल्दी बुलाया। लोगों का डीएल अब जल्दी बन सकेगा। दशहरा और दीपावली में छुट्टी की वजह से अधिकांश लोग डीएल के लिए आवेदन करते हैं, इसी के चलते डीएल का कोटा बढ़ा दिया गया है।

कोरोना के चलते कम कर दिया गया था कोटा
कोरोना संक्रमण पर प्रभावी अंकुश के लिए कोटा कम कर दिया गया था। आरटीओ ऑफिस में भीड़ न जमा हो इसके लिए एक दिन में कम से कम लोगों को ही टाइम स्लॉट देकर आरटीओ ऑफिस बुलाया जाता था। ऐसे में आवेदकों को तीन महीने बाद तक की डेट के लिए इंतजार करना पड़ रहा था। लेकिन कोटा बढ़ने से अब आवेदकों को एक महीने के बाद का ही समय मिल सकेगा। आवेदक डीएल संबंधी फार्म ऑनलाइन भर कर टाइम स्लॉट ले सकेंगे। कोटा बढ़ने से अब कानपुर रोड स्थित आरटीओ ऑफिस और देवा रोड स्थित एआरटीओ ऑफिस में डीएल के लिए आसानी से टाइम स्लॉट मिल जाएगा।

रोजाना बढ़ा टाइम स्लॉट
                             पहले       अब
लर्निंग डीएल-          120        300
स्थाई डीएल-            206       250
डीएल नवीनीकरण-   67          134

“दशहरा व दीपावली पर्व पर छुट्टी होने के कारण लोग लाइसेंस के लिए अधिक आवेदन करते हैं। इस दौरान भीड़ भी बढ़ जाती है। लखनऊ सहित प्रदेश के सभी महानगरों में डीएल संबंधी आवेदन पर अब आवेदकों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा। उन्हें आसानी से जल्द तारीख मिल सकेगी।” -प्रभात पांडेय, एआरटीओ (आईटी) परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश

संबंधित समाचार