लखनऊ: लोक निर्माण भवन पर कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, इस वजह से हैं नाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के बैनर तले जुटे कर्मचारियों ने बुधवार को लोक निर्माण भवन पर प्रदर्शन किया है। कर्मचारी विभाग की नीतियों से नाराज है। इसके विरोध में वह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 

दरअसल, आक्रोशित कर्मचारियों का कहना है कि फील्ड के कर्मचारी की स्थानांतरण नीति अभी तक स्पष्ट नहीं है। जबकि पूर्व में संघ की तरफ से कई बार पत्राचार भी किया जा चुका है लेकिन ना तो संघ के पत्र पर कोई विचार किया गया और ना ही वार्ता की गई है, ऐसे में कर्मचारियों के सामने प्रदर्शन ही एकमात्र रास्ता बचता है। इस प्रदर्शन की जानकारी कर्मचारियों ने विभाग के अधिकारियों को पत्र के माध्यम से पहले ही दे दी थी।

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को भेजे गए पत्र में संघ की तरफ से कहा गया था कि पत्रों के माध्यम से फील्ड में कार्यरत कर्मचारियो का स्थानान्तरण वर्ष 2024-25 में स्थानान्तरण के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश देने की अपेक्षा की गयी थी। साथ ही लोक निर्माण विभाग में चल रहे फर्जी संगठन पर प्रतिबन्ध लगाते हुए इनके पदाधिकारियो का स्थानान्तरण करने का अनुरोध किया जा चुका है,लेकिन आप की तरफ से संघ के पत्रों पर कोई विचार विमर्श वा संघ के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी नही की गयी। जिसके कारण 26 जून को आपकी नीतियो के विरोध में सुबह 11 बजे से 4  बजे तक एक द्विवसीय धरना प्रदर्शन कार्यालय प्रांगण में किया जायेगा।

ये भी पढ़ें -गोंडा में बड़ी कार्रवाई, टेंडर प्रक्रिया में मनमानी पर क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक निलंबित

संबंधित समाचार