बरेली: शराबी ने रात में सांसद छत्रपाल को लगाया फोन, बोला- दस बजे से पहले ही दुकान हो गई बंद...चाहिए शराब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक युवक ने बीजेपी सांसद छत्रपाल गंगवार को फोन कर शराब की दुकान जल्दी बंद होने की शिकायत की। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

उसने सांसद को फोन पर बताया कि शराब की दुकान 10 बजे से पहले बंद हो जाती है। वह चाहता है कि ऐसे दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई हो। जिसके बाद बीजेपी सांसद ने युवक को कड़ी फटकार लगाई। युवक ने अपना नाम अशरफी लाल गंगवार निवासी भोजीपुरा पीपलसाना बताया।

वायरल ऑडियो में युवक बीजेपी सांसद छत्रपाल गंगवार से शराब का इंतज़ाम करने को कह रहा है जिस पर वो उसे फटकार लगाते हुए कहते हैं कि तुम मुझे अभी जानते नहीं हो..पहले जान लो कि मैं कौन हूं, फिर मुझसे बात करना। 

ये भी पढे़ं- Bareilly News: बीडीए का दूसरा सीमा विस्तार बदायूं रोड पर लाएगा विकास की बहार, शुरू होंगी कई बड़ी परियोजनाएं

संबंधित समाचार