Unnao: दुबई में नौकरी करने गए युवक की मौत...बेटे का शव मंगवाने के लिए भटक रहा पिता, CM योगी से लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई से बेटे का शव मंगवाने को पिता ने सीएम से लगाई गुहार

उन्नाव, अमृत विचार। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर बकिया गांव के मजरा निजामखेड़ा निवासी युवक की विदेश में नौकरी करते हुए मौत हो गई थी। युवक के पिता ने मुख्यमंत्री से बेटे का शव विदेश से मंगाने की मांग की है। 

निजामखेड़ा निवासी सूबेदार (26) पुत्र नन्हक्के बीते 5 वर्ष पूर्व दुबई मजदूरी करने गया था। तभी से वह वहां रहकर काम कर रहा था। बीते शनिवार नन्हक्के को बेटे के साथ नौकरी करने वाले व्यक्ति ने बेटे की मौत की सूचना उसे दी। जानकारी करने पर सूचना देने वाले ने बताया कि उसकी हार्टअटैक से मौत हो गई है। 

मौत की सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया। बेटे का शव मंगाने के लिए पिता शनिवार से इधर-उधर भटक रहा है जब कहीं से कोई सहयोग नहीं मिला तो उसने मुख्यमंत्री पोर्टल-1076 पर बेटे का शव मंगवाने के लिए गुहार लगायी है।

ये भी पढ़ें- Unnao News: झील में उतरता मिला युवक का शव...मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त, लगाए जा रहे अलग-अलग कयास

संबंधित समाचार