Unnao News: झील में उतरता मिला युवक का शव...मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त, लगाए जा रहे अलग-अलग कयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में झील में उतरता मिला युवक का शव

उन्नाव, अमृत विचार। पुरवा कोतवाली अंतर्गत घूरखेत गांव के पास निकली झील में बुधवार सुबह एक युवक का शव उतराता देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी। शव की सूचना पर वहां तमाम लोगों की भीड़ लग गयी। इसकी जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जाल डलवा कर शव बाहर निकलवाया। पुलिस में आसपास के लोगों से शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। 

कोतवाली क्षेत्र के घूरखेत गांव के बाहर शारदा नहर की पुरवा ब्रांच से निकली झील में बुधवार सुबह  मवेशी चराने गये ग्रामीणों ने एक युवक का शव फंसा देखा तो उनमें सनसनी फैल गयी। शव की जानकारी पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। 

सूचना पर पहुंचे सीओ सोमनेद्र विश्वाश व एसएचओ फोर्स के साथ पहुंचे और  जाल डलवा कर शव बाहर निकलवाया। वहां मौजूद ग्रामीणों में कोई उसको पहचान नही सका। शिनाख्त के लिये पुलिस ने शोसल मीडिया की भी मदद ली है। युवक  की उम्र 45 साल के करीब बताई जा रही है। 

युवक ने कच्छा व आसमानी कलर की शर्ट पहन रखा था। एसएचओ कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शव लगभग एक सप्ताह पुराना लग रहा है। कही दूर से बह कर आने का अंदेशा है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: वायु प्रदूषण रोकथाम में नंबर वन, Smart City ने बढ़ाई शान, नगर आयुक्त शिवशरणप्पा GN का चित्रकूट के जिलाधिकारी पद पर स्थानांतरण

संबंधित समाचार