अयोध्या: फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने वाले तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुदौली/अयोध्या, अमृत विचार। फर्जी दस्तावेज बनाकर अभिलेखों में छेड़छाड़ करके भूमिधरी की जमीन हड़पने  का मामला प्रकाश में आया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर बाराबंकी कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। 

रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत हयातनगर निवासी कृष्ण चंद्र सक्सेना ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या18 को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पिता राम औतार के नाम घाटा संख्या 47, 48, 49 व 51 कुल रकबा तीन बीघा 15 विस्वा 15 धुर अन्य आराजी के साथ चक संख्या 202 पर दर्ज रही है। 

चकबंदी के दौरान आराजी गाटा संख्या 51 व नवीन नंबर 65 बना व आराजी गाटा संख्या 47, 48, 49, 60 का नवीन नंबर 69 बना खतौनी में दर्ज हुआ। पिता की मृत्यु के बाद वरासतन उसका व भाइयों का नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज हुआ। 

विपक्षी यासिर खां, शहीम खान व मुशीर खान निवासी हरिहरपुर बलैया ने 2022 के अंतिम सप्ताह में फर्जी दस्तावेजों के सहारे उनकी जमीन पर कब्जे का प्रयास किया। विपक्षियों व तत्कालीन अज्ञात सरकारी कर्मचारियों ने साजिश कर अपना नाम अंकित कराया था। इंस्पेक्टर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री योगी का Congress पर हमला, कहा- कांग्रेस में चेहरे भले ही बदल गए हों, लेकिन चरित्र आज भी वहीं है

संबंधित समाचार