बरेली: फरीदपुर औद्योगिक क्षेत्र में आज होगी पीएनजी की शुरुआत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार: शहर के बाद फरीदपुर क्षेत्र में भी पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की लाइन पहुंच गई है। गुरुवार को सीयूजीएल के डायरेक्टर कॉमर्शियल राजविंदर सिंह पनेसर फरीदपुर के औद्योगिक क्षेत्र में पीएनजी की शुरुआत करेंगे।

सीयूजीएल की ओर से औद्योगिक क्षेत्र में कनेक्शन देने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा कैंट के नकटिया क्षेत्र में पीएनजी लाइन डालने का काम अंतिम चरण में है। प्रदूषण कम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में पहले से ही पीएनजी की सप्लाई हो रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: एक सप्ताह के ब्लॉक से 53 ट्रेनें होंगी प्रभावित, कहीं जाने से पहले यात्री पढ़ लें पूरी खबर

संबंधित समाचार