अयोध्या: दीपोत्सव में 5 लाख 50 हजार दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी में इस बार 11 से 13 नवम्बर तक दीपोत्सव का भव्य कार्यक्रम होगा। दीपोत्सव कार्यक्रम में 05 लाख 50 हजार दीप प्रज्वलित होंगे। कार्यक्रमों के लाइव प्रसारण के लिए विभिन्न स्थलों पर एलईडी डिस्प्ले बोर्ड व एलईडी वैन लगाई जाएगी। जिससे लोग जहां हों वहीं से दीपोत्सव कार्यक्रम का आनन्द उठा …

अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी में इस बार 11 से 13 नवम्बर तक दीपोत्सव का भव्य कार्यक्रम होगा। दीपोत्सव कार्यक्रम में 05 लाख 50 हजार दीप प्रज्वलित होंगे। कार्यक्रमों के लाइव प्रसारण के लिए विभिन्न स्थलों पर एलईडी डिस्प्ले बोर्ड व एलईडी वैन लगाई जाएगी। जिससे लोग जहां हों वहीं से दीपोत्सव कार्यक्रम का आनन्द उठा सकें। शुक्रवार को तीन दिनी दीपोत्सव के लिए मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में गहन मंथन हुआ।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल ने बताया कि इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम 11 से 13 नवम्बर तक होगा। एक दिन पूर्व 12 नवम्बर को साकेत डिग्री कालेज से रामायण काल पर आधारित 11 झांकियां निकाली जाएंगी जो रामकथा पार्क तक जाएंगी। शोभायात्रा की झांकियों में सचित्र पात्र होंगे जो रामायण काल में घटित घटनाओ का सचित्र दृश्य प्रस्तुत करेंगे।

बैठक में जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा ने बताया कि 13 नवम्बर को मुख्य कार्यक्रम रामकथा पार्क, राम की पैड़ी, नयाघाट, सरयू आरती स्थलों पर आयोजित होगा। रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा श्री राम सीता, लक्ष्मण जी के स्वरूप की आरती के साथ उनका विधिविधान से राज्याभिषेक किया जायेगा। इस दौरान हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा होगी।

सांयकाल सरयू आरती के पश्चात भजन संध्या स्थल पर रामलीला का आयोजन तथा राम की पैड़ी पर दीपा प्रज्वलन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। राम की पैड़ी पर दीप प्रज्जवलन के दौरान वहां राम दरबार सजाया जायेगा। इस कार्यक्रम और भव्य बनाने पर शासन एवं जिले स्तर पर निरन्तर विचार-विर्मश किया जा रहा है। कार्यक्रम में बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था तथा कोविड-19 की दृष्टिकोण से वही लोग प्रवेश कर पायेंगे जिनके पास जिला प्रशासन द्वारा जारी किये गये परिचय पत्र होंगे। हर मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर वैभव शर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह, संस्कृति से वाईपी सिंह, उप निदेशक, सूचना डा मुरलीधर सिंह सहित अवध विश्व विद्यालय व कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओ के अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार