बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़ा :जाली दस्तावेज के सहारे नौकरी कर रहे चार प्रधान शिक्षक सहित एक सहायक शिक्षक बर्खास्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग श्रावस्ती में फर्जी मार्कशीट व कूटरचित दस्तावेज के सहारे नौकरी कर रहे चार प्रधानाचार्य सहित एक सहायक शिक्षक को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमीता सिंह ने  बर्खास्त कर दिया। 

मंगलवार को सिरसिया विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बगही में तैनात प्रधान शिक्षक अनूप कुमार फर्जी मार्कशीट व कूटरचित दस्तावेज के सहारे नौकरी कर रहे थे जिन्हें जांच के बाद बर्खास्त कर दिया गया है ।वहीं गिलौला विकासखंड के पिपरी में तैनात प्रधान शिक्षिका गीता देवी व हरिहरपुर रानी विकासखंड के असई पुरवा में तैनात प्रधान शिक्षक सुभाष चंद्र एवं गिलौला के प्राथमिक विद्यालय परेवपुर में तैनात प्रधान शिक्षक चंद्रप्रभा त्रिपाठी व  जमुनहा के प्राथमिक विद्यालय हरदत नगर गिरंट में तैनात सहायक शिक्षक राम नवल सहित फर्जी मार्कशीट व कूटरचित दस्तावेज पर नौकरी कर रहे उपरोक्त पांचों को बर्खास्त कर दिया गया।

आरोप लगाने के बाद से ही ऐ लोग फरार चल रहे थे। विभाग में कुछ और लोग संदेश के दायरे में है। जिन पर जांच चल रही है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान सभी के दस्तावेज फर्जी पाए गए। सभी को बर्खास्त कर दिया गया है।संबंधित थानों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और रिकवरी कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: अभिभाषण की प्रति लोकसभा के पटल पर रखी गई, कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

संबंधित समाचार