बुरा हाल : चार साल से लापता सफाईकर्मी, ग्रामीणों ने खुद सम्भाली कमान, स्वच्छता का दिया संदेश
हरख, बाराबंकी: अमृत विचार। जिले के विकासखंड हरख में एक गांव ऐसा भी है जहां ग्रामीणों ने गांव में फैली गंदगी और बजबजाती नालियों से निजात पाने के लिए सफाई व्यवस्था की कमान अपने हाथों में ले ली। मामला विकासखंड क्षेत्र के पंडारा गांव का है। ग्रामीणों की मानें तो यहां सफाई कर्मी बीते 4 वर्षों से नहीं आ रहा है।
शिकायत के वावजूद सफाई कर्मी आता न देख ग्रामीणों को गंदगी से निजात दिलाने के लिए कुछ युवा सामने आये और गांव के लोगों को गंदगी से निजात दिलाने के लिए खुद झाड़ू और फावड़े को हाथ में उठाकर ग्रामीणों को गंदगी से निजात दिलाने की ठान ली।
बजबजाती नालियों और कचरे के ढेर को बरसात से पहले साफ करने के लिए गांव के संजय सिंह, राम विक्रम, विक्की, रामप्रताप, राकेश कुमार, विनोद कुमार और पप्पू सहित दर्जनों ग्रामीणों ने एकत्र होकर नाली की सफाई शुरू की और कचरा उठाकर ठेलिहा से गांव के बाहर उचित स्थान पर डाल दिया। इस संबंध में एडीओ पंचायत राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जानकारी नहीं है। जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-सपा सांसद ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर कहा- संसद से सेंगोल हटाकर लगाएं संविधान की कॉपी
