Kanpur News: दूसरे समुदाय के युवक पर किशोरी को भगा ले जाने का आरोप...बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रोड की जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता हंगामा कर रहे

कानपुर, अमृत विचार। चौबेपुर थानाक्षेत्र के एक गांव से बुधवार को घर से विद्यालय गई किशोरी वापस घर नहीं लौटी। मामले में दूसरे धर्म के युवक द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कस्बे के बंदी माता तिराहे पर जाम लगा युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर जमकर हंगामा काटा। हालांकि कल्यानपुर थाना पुलिस ने किशोरी व युवक को पकड़ कर चौबेपुर थाने के सुपुर्द कर दिया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओवैसी का फूंका पुतला; संसद में लगाए गए जय फिलिस्तीन के नारे की घोर निंदा की, बोले- सार्वजनिक रूप से मांगनी चाहिए माफी

संबंधित समाचार