UP T20 League: कानपुर सुपरस्टार्स को पहली जीत से मिला बूस्ट, लखनऊ फाल्कन्स की हार का सिलसिला जारी
लखनऊ। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में कानपुर सुपरस्टार्स ने शुक्रवार देर रात तक खेले गए मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की, जबकि लखनऊ को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बारिश से प्रभावित 18-18 ओवर के इस मुकाबले में कानपुर के गेंदबाज अजय कुमार और बल्लेबाज समीर रिजवी तथा आदर्श सिंह ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
अजय कुमार ने चार विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जबकि आदर्श सिंह (51) और कप्तान समीर रिजवी (58) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत कानपुर ने एक गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
अजय कुमार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ फाल्कन्स ने निर्धारित 18 ओवर में सात विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में कानपुर सुपरस्टार्स ने 17.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
ये भी पढ़ें :
World Championship: ट्रीसा-गायत्री ने जबरदस्त सपोर्ट के लिए दिया धन्यवाद, बोली-पॉजिटिव वाइब्स बनी ताकत, मिला बूस्ट
