एडी बेसिक अचानक पहुंचे स्कूल, खुली शिक्षा व्यवस्था की पड़ताल; एफएलएन प्रशिक्षण का भी लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

सिरसिया के यूपीएस और बीआरसी में निरीक्षण, शिक्षकों-प्रशिक्षणार्थियों से ली जानकारी; बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करने पर जोर

सिरसिया(श्रावस्ती), अमृत विचार: एडी बेसिक देवीपाटन मंडल गोंडा राम सागर पति शनिवार को सिरसिया पहुंचे। यहां उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसिया का निरीक्षण किया। बाद में बीआरसी में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एडी बेसिक ने यूपीएस सिरसिया की शैक्षिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद ब्लॉक संसाधन केंद्र सिरसिया पर चल रहे पांच दिवसीय फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण के लिए संचालित दोनों कक्षों में पहुंचकर प्रशिक्षण की गतिविधियों, शिक्षण सामग्री तथा प्रशिक्षणार्थियों की सहभागिता का अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण में कराई जा रही गतिविधियों एवं एफएलएन के उद्देश्यों के बारे में जानकारी ली। साथ ही बच्चों में बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने के लिए प्रशिक्षण में प्राप्त सीख को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा।

Shravasti News

उन्होंने कहा कि एफएलएन के माध्यम से बच्चों की बुनियादी शैक्षिक दक्षताओं को मजबूत करना शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। उन्होंने प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए कक्षा-कक्ष में गतिविधि आधारित एवं प्रभावी शिक्षण को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। इस दौरान रामकुमार यादव, नरेंद्र सिंह, दिवाकर, संतोष सोनी व राहुल गुप्ता, मांडवी मिश्रा, अनिल सहित कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

यह भी पढ़ेंः नवोदय विद्यालय में असुविधाओं पर फूटा छात्रों का गुस्सा, कमरों में खुद को किया बंद; डीएम पहुंचे तो सामने रखी समस्याएं

संबंधित समाचार