Sitapur News: घर में अचानक गिरा सियार, निकलने का नहीं मिला रास्ता; वन विभाग ने ऐसे किया रेस्क्यू
सीतापुर के रेउसा में छत विहीन मकान में फंस गया जंगली जानवर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; टीम ने सुरक्षित निकालकर जंगल में छोड़ा
सीतापुर। रेउसा क्षेत्र के ग्राम करसा में एक जंगली जानवर अचानक एक छत विहीन घर में गिर गया। घर में गिरने के बाद वह बाहर निकलने में असमर्थ हो गया और काफी देर तक वहीं फंसा रहा। घर में जंगली जानवर के फंसे होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही बिसवां रेंज की वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थिति का जायजा लेने के बाद सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने सियार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के बाद जंगली जानवर को वन विभाग की टीम द्वारा उसके प्राकृतिक वास में सकुशल छोड़ दिया गया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू टीम में डिप्टी रेंजर आदित्य सिंह चौहान,अभय प्रताप सिंह,सुलतान अहमद, मोहन आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ेंः 55 साल पुराना कांग्रेस का ठिकाना खाली, घंटाघर पर प्रशासन का ताला; हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत
