पवन अग्रवाल डीएम और विकास कुमार बने बलरामपुर के नए एसपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर, अमृत विचार। शासन में बलरामपुर के डीएम और एसपी का शुक्रवार को तबादला कर दिया। सिद्धार्थनगर के डीएम पवन अग्रवाल को बलरामपुर का नया डीएम बनाया गया है। बलरामपुर के डीएम रहे अरविंद सिंह को प्रतीक्षारत रखा गया है। इसी तरह फर्रुखाबाद के एसपी विकास कुमार को बलरामपुर का नया एसपी बनाया गया है। बलरामपुर के एसपी केशव कुमार को भी प्रतीक्षारत रखा गया है। 

बताते चलें कि बीते दिनों डीएम और एसपी के बीच उपजा प्रशासनिक विवाद जिले में चर्चा का विषय बन गया था। लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि दोनों में से किसी एक का तबादला निश्चित है। लेकिन शासन ने बलरामपुर में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के बीच चल रहे मनमुटाव को गंभीरता से लिया और 24 घंटे के अंदर दोनों का तबादला कर दिया। नवागत डीएम ने  देर शाम जिले में पहुंचकर कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: रामलला की पूजन प्रक्रिया में शामिल होंगे ट्रस्ट से प्रशिक्षित हुए 20 पुजारी

संबंधित समाचार