अयोध्या: सरयू के घाट पर पुरोहितों के लिए बनेगा छतरीनुमा पूजन चैंबर
अयोध्या, अमृत विचार। सरयू के घाटों पर बैठने वाले पुरोहितों के लिए चैंबर बनेंगे और श्रद्धालुओं के पूजन अर्चन के लिए स्थान निर्धारित कर उसे भव्यता दिया जाएगा। प्रदेश सरकार के द्वारा सरयू के घाटों को भी सजाया और संवारा जा रहा है।
संत तुलसीदास घाट से लेकर राजघाट तक लगभग 2 किलोमीटर लंबे घाट पर यात्रियों के बैठने और कपड़े बदलने सहित तमाम सुविधाओं को तैयार किया जा रहा है। वहीं सरयू के घाट पर गौदान, पूजन, अर्चन के लिए पुरोहितों को भी मुख्य स्थान दिया जाएगा। हर 50 मीटर पर मंदिर की तर्ज पर चेंबर जैसे स्थान बनाए जा रहे हैं। लगभग 16 स्थान पर छतरियां बनाई जाएगी। जिसके लिए यूपीपीसीएल की ओर से सरयू के घाटों पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
मेयर गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि संत तुलसीदास घाट से लेकर राजघाट तक विभिन्न स्थानों पर उत्तर प्रदेश सरकार घाटों का निर्माण कर रही है। जहां पर तीर्थ पुरोहित के बैठने के लिए स्थान चिह्नित कर उनकी चौकियों को स्थापित किया जाएगा। घाटों पर गौदान के लिए गैलेक्सी व्यवस्था बनाई जाएगी। इसके साथ ही घाटों को धार्मिक वातावरण के रूप में तैयार करने के लिए रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर चित्रण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरती घाट को और व्यवस्थित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घाट को कुछ इस प्रकार से तैयार किया जा रहा है कि आने वाली पर्यटकों को अच्छा वातावरण मिले।
ये भी पढ़ें -गलत आर्थिक नीतियों की वजह से महंगाई चरम पर :अखिलेश यादव
