बरेली: तीन सौ बेड अस्पताल के प्रभारी CMS को हटाया, इस मामले में CMO ने की कार्रवाई, अब DTO को मिला चार्ज
बरेली, अमृत विचार: कार्य में सुधार न होने और अनियमितताओं की वजह से सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने तीन सौ बेड अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. सतीश चंद्रा को पद से हटा दिया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. इंतजार हुसैन को प्रभारी सीएमएस बनाया गया है। डॉ. चंद्रा स्टाफ से तालमेल नहीं बैठा पा रहे थे।
करीब एक माह पूर्व अस्पताल में तैनात पैथोलॉजिस्ट से ओपीडी के दौरान प्रभारी सीएमएस का विवाद हुआ था। बताते हैं कि दस दिन पहले उन्होंने दंत रोग विशेषज्ञ को हड्डी के मरीज देखने का आदेश दिया था। इसपर डॉक्टर ने आपत्ति जताई थी। इस मुद्दे ने भी काफी तूल पकड़ा था। दोनों ही मामले सीएमओ तक पहुंचे थे। वहीं, आवास में रह रहे कर्मचारी पेजयल समस्या दूर न होने पर लगातार अफसरों से शिकायत कर रहे थे।
वर्जन
सोमवार को डॉ. इंतजार हुसैन तीन सौ बेड अस्पताल के प्रभारी सीएमएस के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। फिलहाल, डाॅ. सतीश चंद्रा अस्पताल में ही सेवाएं देंगे- डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ
यह भी पढ़ें- बरेली: दो बच्चों की मां Facebook से दे बैठी दिल, प्यार चढ़ा परवान तो युवक के साथ हुई फरार, पति ने SSP से लगाई गुहार
