मानसून की दस्तक : मूसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगले चार पांच दिन में पूरे प्रदेश में बारिश शुरू होने की संभावना

अमृत विचार लखनऊ। लंबे समय का शुक्रवार शाम मानसून ने राजधानी में दस्तक दे दी। रात करीब आठ बजे झमाझम बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों में पूरे प्रदेश में बारिश शुरू हो जाएगी।

शहर में दिन भर उमस से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 40.3 और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान 16 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। बारिश शुरू होने के बाद हवा की रफ्तार कम हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक बुन्देलखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जो बारिश हो रही है वह दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की अरब सागर वाली शाखा की अत्यधिक सक्रियता की वजह से हो रही है।

अब बंगाल की खाड़ी वाली मानसूनी शाखा भी सक्रिय होगी। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम हवा का एक दबाव क्षेत्र बना है और उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश की तरफ एक ट्रफ भी बना है। इस लिहाज से अगले दो दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

बारिश के दौरान सड़कों पर जाम लगा

बारिश के बाद जाम

तेज बारिश के बाद सड़कों पर जाम लग गया। इसमें हजरतगंज, परिवर्तन चौक, शहीद स्मारक, डालीगंज, मेडिकल कॉलेज चौराह, चौक, इमामबाड़ा, बुद्धेश्वर चौराहा, अकबरीगेट नक्खास समेत शहर के अलग-अलग इलाके जाम की चपेट में भी रहे। वहीं लोहिया पथ, कमता, चिनहट चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा, पत्रकारपुरम और विभूतिखंड इलाके में भी सड़कों पर भारी जाम लगा रहा वाहन रेंगते रहे। शाम को बारिश के चलते लोग भीगने बचते भी नजर आये।

यह भी पढ़ेः Shri Jai Narayan Mishra PG College: "गुणवत्तापरक उच्च शिक्षा एवं शोध को बढ़ावा देना हमारा लक्ष्य"- प्रो. विनोद चंद्र

संबंधित समाचार