प्रतापगढ़: ओवैसी के बयान पर पर भड़के भाजयुमो कार्यकर्ता, फूंका पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के संसद में शपथ के समय बोल पर नाराजगी जताई। पुतला फूंक कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर नव निर्वाचित सांसद असदुद्दीन ओवैसी के द्वारा शपथ के समय फिलिस्तीन जिंदाबाद का नारा लगाने के विरोध में पुतला दहन किया गया।

कर्तकर्ताओं ने कहा कि ओवैसी द्वारा फिलिस्तीन जिंदाबाद कहना अपराध है। इस पर सख्त कार्रवाई कर उन्हें संसद से बाहर निकाला जाना चाहिए। इस दौरान जिला महामंत्री सुजीत पाण्डेय,नितीश श्रीवास्तव,देवराज नन्दन ओझा,चन्दन सिंह,प्रदीप मौर्य,रोहित सिंह,राहुल मौर्य, शुभम,प्रदीप सिंह,ऋषभ ओझा, प्रमोद,दिव्यांशु,संगम आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अमेठी में ग्राम प्रधान के भाई की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार