प्रतापगढ़: तालाबों की हकीकत देखने पहुंचे डीएम और सीडीओ, दिए यह निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहारा ने शुक्रवार को खेत तालाब योजना के तहत मनरेगा योजना के अन्तर्गत तालाबों पर साफ - सफाई एवं खुदाई के कार्यो की हकीकत देखा। उन्होने आवश्यक रूप से पौधरोपण कराने के निर्देश दिये।

डीएम व सीडीओ ने मानधाता ब्लाक के चमरूपुर पठान,मधुपुर में तालाब का निरीक्षण किया तो उस समय मजदूर खुदाई कर रहे थे। वहां पर कार्य कर रहे मजदूरों की संख्या के सम्बन्ध में ग्राम प्रधान से जानकारी ली। इसके बाद ग्रामसभा सराय दासू में तालाब की खुदाई के कार्य का अवलोकन कर प्रधान से जानकारी ली कि तालाब की कितनी गहरी खुदाई करायी जायेगी। प्रधान ने निर्धारित मानक के अनुसार तालाब की खुदाई की बात कही।

उसके बाद डीएम एवं सीडीओ ने नेवाड़ी ग्राम में झीलों में बनाये गये अलग- अलग तालाबों का देखा और निर्देशित किया कि बांधों पर वृक्षारोपण कराया जाये। जो भी लोग मत्स्य पालन या अन्य कार्यो हेतु इच्छुक हो उन्हें पट्टा का आवंटन किया जाये जिससे लोगों को रोजगार मिल सके। इस दौरान बीडीओ राजेन्द्रनाथ पाण्डेय,एपीओ विनोद सिंह,ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह बबऊ,ग्राम प्रधान इमामुद्दीन,ग्राम प्रधान अनिल यादव,ग्राम विकास अधिकारी ओम प्रकाश सरोज आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अमेठी में ग्राम प्रधान के भाई की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार