शाहजहांपुर: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ससुराल में फांसी लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। 15 दिन पूर्व पत्नी की विदा कराने के लिए एक युवक ससुराल आया था। पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद होने पर उसने फांसी लगा ली। ससुराल वालों ने उसका शव उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

हरदोई जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र के गांव समुंदा निवासी 25 वर्षीय अरविंद कुमार की ससुराल सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव कुरसंडा में है। उसकी पत्नी सुनीता तीन माह से मायके में रह रही थी। वह 15 दिन पूर्व अपनी ससुराल पत्नी की विदा कराने के लिए आया था। ससुराल वाले आज कल कहकर विदा करने की बात कहते थे। 

गुरुवार की शाम उसने पत्नी से चलने के लिए कहा तो पत्नी ने मना कर दिया। इस बात को लेकर पत्नी से उसकी नोकझोंक हो गयी। अरविंद कुमार गुरुवार की रात डेढ़ बजे कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे से फांसी लगा ली। इस दौरान उसकी पत्नी की नींद खुली तो देखा कि उसका पति फंदे पर लटका हुआ और छटपटा रहा है। ससुराल वालों ने उसके गले से दुपट्टा खोला ओर मेडिकल कॉलेज लेकर रात ही में आए। 

डॉक्टर ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। इधर, खबर मिलने पर उसके परिवार वाले हरदोई से आए और थाने पर सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वाले उसका शव हरदोई ले गए। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह पत्नी की विदा कराने ससुराल आया था। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है।

ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: ओवरटेक के दौरान कंटेनर से टकराया मैजिक, चाचा-भतीजे की मौत, तीन घायल

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लखनऊ विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि: तंजानिया के शोधार्थी को भारत-तंजानिया माध्यमिक शिक्षा पर रिसर्च के लिए मिली पहली अंतरराष्ट्रीय PhD
Bhatkhande Sanskriti Vishwavidyalaya: संजू का तबला, हरिहरन की गायकी और शोवना नारायण का कथक रहा आकर्षण
भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का शताब्दी समारोह धूमधाम से समाप्त: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा – “विश्व का पथ-प्रदर्शक है यह संस्थान”
पर्यावरणविदों ने कहा पशु हमारे प्रथम आदर्श और शिक्षक रहे हैं... नेशनल पीजी में हुआ जलवायु परिवर्तन पर मंथन
भविष्य आईटी का है, तकनीकी स्किल्स बढ़ाएं नहीं तो पीछे रह जाएंगे: डॉ. आशीष गोयल