बरेली गोलीकांड: 'कोई हो'...सारे आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर और एनएसए- आईजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आईजी डॉ. राकेश सिंह ने शुक्रवार को आदित्य उपाध्याय पक्ष पर कार्रवाई के बाद फिर दोहराया कि गोलीकांड में कोई भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लिप्त हो, उस पर हर हालत में गैंगस्टर और एनएसए लगेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए कार्रवाई शुरू हो गई है जो सभी आरोपियों को अंजाम तक पहुंचाकर ही रुकेगी।

प्लॉट पर कब्जे के लिए हुई गोलाबारी के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल लिया है। लगभग सभी आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास मिला है। इसके बाद इन सभी के खिलाफ एनएसए और गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए काम शुरू कर दिया गया है। 

आईजी ने कहा कि मामले में इस घटना में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। उनकी कॉल डिटेल की जांच की जा रही है ताकि साफ हो सके कि कौन-कौन पर्दे में रहकर दोनों पक्षों की मदद कर रहे थे। कोई नया नाम सामने आएगा तो केस में बढ़ाया जाएगा। इस कार्रवाई को बहुत जल्द पूरा करेंगे ताकि यह प्रदेश भर में नजीर बने।

ये भी पढे़ं- बरेली: गोलीकांड के बाद खुली आदित्य की फाइल...बारातघर को तीन साल पहले तोड़ने का था आदेश, सत्ता के दबाव ने बचाकर रखा

 

संबंधित समाचार