मुरादाबाद : शॉर्ट सर्किट से स्टेशनरी की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। सदर कोतवाली इलाके के बाजार गंज में भाटिया स्टेशनरी की दुकान में रात एसी की वायर में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। आग ने दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान से आग की लपटे देख पड़ोसियों ने दुकान मालिक और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने घटना स्थल पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान में रखा आधे से ज्यादा माल जलकर राख हो गया। 

दुकान स्वामी विजय भाटिया पुत्र लक्ष्मण भाटिया ने बताया उनकी गंज बाजार में बीते 60 साल से स्टेशनरी की दुकान है। शुक्रवार रात 9 बजे के समय वह अपनी दुकान बंद कर घर जिगर कॉलोनी चले गए थे। रात 12.30 के समय अचानक एसी की वायर में शॉर्ट सर्किट होने के चलते दुकान में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना स्थानीय पुलिस के द्वारा दी। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की भीतर आग पर पूरी तरह काबू पाया। दुकान स्वामी विजय भाटिया का कहना है दुकान में रखा 70% माल जलकर खाक हो गया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : अमेरिका में बढ़ी महंगाई, महानगर के निर्यातकों में छाई मायूसी

संबंधित समाचार