भदोही: लाठी से प्रहार कर बेटे ने की पिता की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र में पिता पुत्र के बीच हुए विवाद में पुत्र ने डंडे से प्रहार कर पिता की हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के चौरी थाना क्षेत्र के भदरमनपुर में आपसी वाद-विवाद के दौरान शुक्रवार की रात्रि में पुत्र द्वारा अपने पिता को डंडे से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच जुटी हुई है।

बताया जाता है कि लवकुश (20) का अपने पिता अमृतलाल (45) के साथ गेहूं बेचने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान पुत्र द्वारा पिता के सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से अमृतलाल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच के आदेश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी से प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें:-अमेठी में ग्राम प्रधान के भाई की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 

संबंधित समाचार